Lightning Strike Kills Man in Dandkhora Amid Heavy Rain आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsLightning Strike Kills Man in Dandkhora Amid Heavy Rain

आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

डंडखोरा में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बलिराम मरंडी की मौत हो गई। वह चापाकल के पास हाथ पैर धोने गए थे, तभी वज्रपात की चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर घर लाया, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 11 April 2025 04:49 AM
share Share
Follow Us on
   आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

डंडखोरा, संवाद सूत्र तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 के सौरिया संथाली टोला के निवासी बलिराम मरंडी के साथ हुआ। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे के करीब फागु मरंडी के पुत्र बलिराम मरंडी (30) वज्रपात की चपेट में आ गए। मौत से गांव सहित परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बलिराम मंडल मजदूरी का काम करता था। सुबह मौसम खराब रहने की वजह से वह मजदूरी के लिए नहीं गया था। मृतक की पत्नी अनीता सोरेन बताया कि घर के पीछे चापाकल है। जहां पर हाथ पैर धोने के लिए वह गए हुए थे और तभी ठनका की चपेट में आने से चापाकल के पास ही गिर गए। काफी तेज आवाज सुनकर बाहर निकल कर देखी तो चापाकल के करीब ही खजूर एवं तार के पेड़ हैं। जिसमें धुआं निकल रहा था और आग लगी हुई थी। मेरे पति चापाकल के पास गिरे हुए थे। तभी मैं हल्ला की और आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों के सहयोग से उठाकर घर पर लाया तथा ग्रामीण डॉक्टर को बुलाया गया। जिन्होंने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय ग्रामीण अनिल कुमार साह, शीतलाल मरांडी ,रामसेवक हांसदा,बाबूलाल मुर्मू, चंदा मुर्मू सहित कई लोगों ने बताया की आवाज इतनी जोरदार थी कि लगा कि हमारे पास ही ठनका गिरा है। लेकिन थोड़ी देर में हल्ला गुल्ला होने पर पता चला कि बगल में ही ठनका गिरा है। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक बलिराम मरांडी का एकमात्र 5 वर्ष की पुत्री निशिका मरांडी है। बताते चले कि मृतक बलिराम मंगल मूल रूप से फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनवाड़ी हथवाड़ा का रहने वाला था। 8 साल पूर्व इनका विवाह सौरिया संथाली गांव में हुआ था। और यहीं आकर वह अपने ससुराल में रहता था। घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लिया। तथा आगे की प्रक्रिया में जुट गए। घटना की खबर सुनते ही आसपास के मुखिया निरंजन मंडल ,सरपंच दिनेश मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों के लिए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।