Police Crackdown on Wealthy Criminals in Katihar Property Seizures Underway सख्ती: अपराध से धन अर्जित करने वालों की होगी संपत्ति जब्त, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsPolice Crackdown on Wealthy Criminals in Katihar Property Seizures Underway

सख्ती: अपराध से धन अर्जित करने वालों की होगी संपत्ति जब्त

कटिहार जिले में कई कुख्यात अपराधिक कर्मियों की संपत्ति की निगरानी तेज की गई है। पुलिस ने 48 लोगों की पहचान की है, जिन्होंने लूट और डकैती से धन अर्जित किया है। कोर्ट में केवल 2 आरोपियों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 19 April 2025 03:14 AM
share Share
Follow Us on
सख्ती: अपराध से धन अर्जित करने वालों की होगी संपत्ति जब्त

कटिहार, एक संवाददाता। जिले में कई कुख्यात और अपराधिक कर्मी अपराधिक घटनाओं से संपत्ति अर्जित कर धनाढ़्य बन गये है। वैसे लोगों की संपति की निगरानी पुलिस ने तेज कर दिया है। पुलिस ने जिले के विभन्नि थाना क्षेत्र के करीब 48 वैसे लोगों को चह्निति किया है। जन्हिोंने लूट, डकैती और छिनतई की घटनाओं से अर्जित पैसों से लखपति और करोड़पति बने हुए हैं। पुलिस की छानबीन में आई इस प्रकार की जानकारी के बाद अब राज्य मुख्यालय से संबंधित आरोपियों के संपति को जब्त करने के लिए कार्रवाई तेज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जिले के नगर, सहायक, कोढ़ा, मनिहारी, बरारी, कुरसेला, रौतारा, कदवा, प्राणपुर, मनसाही, बारसोई, आजमनगर के अलावा तेलता, कचना, सुधानी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी जो अपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। चह्निति लोगों की कुडंली को खंगालने पर पता चला कि वे लोग लूट, डकैती, गृहभेद्दन व चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों व करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर लिए हैं। संबंधित संपत्ति के बारे में आरोपियों के पास कोई वैद्य साक्ष्य नहीं है जिससे यह नहीं कहा जा सकता है कि उनके द्वारा अर्जित संपत्ति अवैध नहीं है।

तीन महीने में मात्र दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट पहुंचे: थानाध्यक्षों और विशेष टीम द्वारा संग्रह किए गए साक्ष्य के आधार पर चह्निति लोगों पर कार्रवाई करते हुए एक प्रपोजल अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था। तीन माह बाद भी मात्र 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में प्रपोजल जमा किया गया है। 43 आरोपियों के खिलाफ प्रपोजल नहीं देने वाले थानाध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर प्रपोजल अदालत को देने का आदेश दिया गया है। थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि तय सीमा के तहत काम नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि इस मामले में कुछ लापरवाह थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। एसपी ने कहा कि डीएसपी और इंस्पेक्टर को इस मामले में विशेष पहल करने का आदेश दिया गया है। एसपी ने कहा कि प्रपोजल पर कोर्ट के आदेश मिलते ही अपराधिक घटनाओं से अर्जित संपत्ति से धनकुबेर बने चह्निति लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।