कुम्हड़ी गांव में बैंक कर्मी का घर कई महीनों से था बंद, हो गई चोरी
कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी गांव में बैंक कर्मी शेखर सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की। शेखर सिंह, जो पूर्णिया में रह रहे थे, जब अपने गांव लौटे तो देखा कि खिड़की तोड़कर चोरी की गई है। चोरों ने 3...

कदवा, एक संवाददाता। बीती रात कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी गांव में पूर्णिया में कार्यरत बैंक कर्मी शेखर सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बैंक कर्मी बीते कई दिनों से पूर्णिया में रह रहे थे। गृहस्वामी शेखर सिंह ने बताया कि वह अपने घर में बीते कई महीनो से नहीं रह रहे हैं। वे पूर्णिया में रह रहे हैं। कई दिनों बाद वह सुबह अपने गांव पहुंचे थे तो देखा की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की तोड़कर कमरे में घुसकर दो अलमारी को तोड़कर अलमारी में रखा सोने का कान का बाली, हाथ का कड़ा, कान का झुमका सभी मिलाकर कीमत लगभग 3 लाख व नगद दो हजार की चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिलते ही भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना कदवा पुलिस को दी गई। सूचना पर आनन फानन में कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सअनि शिवम कुमार ,राजू कुमार द्वारा टूटे हुए आलमारी खिड़की से अंगूठा निशान के सैंपल लिया गया है। स्थानीय सरपंच संघ अध्यक्ष जूली मश्रिा, समाजसेवी दयानंद मश्रिा ने बताया कि उनके पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी डकैती की घटना से लोग भयभीत हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने भी घटना स्तर पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के उपरांत प्राथमिक की दर्ज कर शीघ्र ही चोरों को पकड़ने के नर्दिेश दिए। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया प्राथमिक दर्जकर कार्रवाई होगी। सभी बदमाश शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।
डकैती की घटना को अंजाम देने वाला नकाबपोश नहीं मिला: जानकारी हो कि छह अप्रैल को कदवा थाना के चाहार दिवारी से सटे राजस्वकर्मी के घर में चार नकाबपोश अपराधियों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम देने वाले नकाबपोश को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पायी है। 13 दिन बाद भी पुलिस के पास इस डकैती की घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे है। इधर स्थानीय लोग आए दिन चोरी और डकैती की घटना को लेकर डरे-सहमे हुए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।