Students Honored for Academic Excellence in Badhariya Awards Given मैट्रिक में बेहतर किए छात्राओं को किया गया सम्मानित, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsStudents Honored for Academic Excellence in Badhariya Awards Given

मैट्रिक में बेहतर किए छात्राओं को किया गया सम्मानित

बड़हरिया में साइंस विजन में एक सम्मान सभा आयोजित की गई, जहां इंटर और मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मोमेंटम, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि डॉ अशरफ अली ने सामाजिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 19 April 2025 11:19 AM
share Share
Follow Us on
  मैट्रिक में बेहतर किए छात्राओं को किया गया सम्मानित

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया- तरवारा मुख्यमार्ग स्थित साइंस विजन में एक सम्मान सभा का आयोजन कर इंटर और मैट्रिक में बेहतर किए बच्चों को मोमेंटम, प्रमाण पत्र और चेक देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं इमरान अहमद और हबीब अहमद के नेतृत्व में एक सम्मान सभा का आयोजन कर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सह विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ अशरफ अली, कांग्रेस रिजवान अहमद, अर्जुन फाउंडेशन के निर्देशक अर्जुन कुमार साह, शिक्षक मो इस्लाम, अशफाक खान, पत्रकार आनंद किशोर मिश्रा सहित अन्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन संदीप कुमार ने किया। मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त शम्मा परवीन को 15 हजार रुपया के अलावा मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिया गया वही दूसरे स्थान पर मो आशिफ को 10 हजार का चेक और तीसरे स्थान पर प्रिंस कुमार को 5 हजार का चेक दिया गया। वहीं इंटर में प्रथम स्थान अफिया परवीन को 15 हजार, दूसरे स्थान पर सूफिया प्रवीन को 10 हजार और उजाला कुमार को तीसरे स्थान पर मिलने से 5 हजार की नगद राशि दी गई। इसके अलावा शालिनी सोनी, सबीना सिद्दीकी, फरहत मकबूल, खुशबू सिद्दीकी, निक्की सिंह, रूही वासी, मुस्कान फातिमा, सोनाली, हाजरा, शीतल कुमारी, रोमा कुमारी, अंकुर कुमार, शुभंकर कुमार सहित सभी छात्रों को मेडल, मोमेंटम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ अशरफ अली, रिजवान अहमद, असफाक खान, अर्जुन कुमार साह, हबीब अहमद, इमरान अहमद, चुन्नू कुमार, आजाद अहमद, शशि यादव, संदीप कुमार, मो युनुस, शहाबुद्दीन शिवानी, टुनटुन यादव सहित अन्य थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।