Akhilesh and Ashok Vidyarthi Elected as PACS Presidents in Khagaria District अखिलेश व अशोक विद्यार्थी पैक्स अध्यक्ष हुए निर्वाचित, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsAkhilesh and Ashok Vidyarthi Elected as PACS Presidents in Khagaria District

अखिलेश व अशोक विद्यार्थी पैक्स अध्यक्ष हुए निर्वाचित

अखिलेश व अशोक विद्यार्थी पैक्स अध्यक्ष हुए निर्वाचितअखिलेश व अशोक विद्यार्थी पैक्स अध्यक्ष हुए निर्वाचितअखिलेश व अशोक विद्यार्थी पैक्स अध्यक्ष हुए निर

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 11 April 2025 04:04 AM
share Share
Follow Us on
अखिलेश व अशोक विद्यार्थी पैक्स अध्यक्ष हुए निर्वाचित

अखिलेश व अशोक विद्यार्थी पैक्स अध्यक्ष हुए निर्वाचित मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को हुई मतगणना

चुनाव जीतने के बाद कई लोगों ने दी विजयी प्रत्याशी को बधाई

खगड़िया, एक प्रतिनिधि

जिले के मानसी नगर पंचायत अंतर्गत खुटिया से अखिलेश कुमार व चकहुसैनी से पूर्व सरपंच अशोक कुमार विद्यार्थी मतगणना में पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। प्रखंड कार्यालय में हुई मतगणना में खुटिया पैक्स उम्मीदवार अखिलेश कुमार को 887 तथा प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार हीरा को 796 मत प्राप्त हुए। अखिलेश 91 मतों से चुनाव जीतकर तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने। वहीं चकहुसैनी पैक्स अध्यक्ष पद पर 323 मत प्राप्त कर पूर्व सरपंच अशोक कुमार विद्यार्थी विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार को 58 मतों से हराया। वही एक अन्य अभ्यर्थी मनीष सिंह को 167 मत मिले। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया। इधर स्थानीय विनय राम, विद्यानंद यादव, सुबोध यादव, विजय यादव, पूर्व मुखिया कौशल सिंह, नंदकिशोर राम, मुकेश कुमार आदि ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

फोटो: 50

कैप्शन: मानसी: गुरुवार को समर्थकों के साथ विजयी प्रत्याशी।

दंगल कमेटी के पदाधिकारी को किया सम्मानित

खगड़िया। एक प्रतिनिधि

जिले के पसराहा थाननर्त्गत ग्राम पंचायत राज मेहंदीपुर चैती दुर्गा के शुभ अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कोने-कोने से पहलवान आए और बहुत सुंदर दंगल हुआ। इसी परिपेक्ष में शिक्षक नेता राकेश कुमार रोशन द्वारा अखाड़ा के अध्यक्ष सुनील सिंह अखाड़ा के निर्णायक अध्यक्ष श्री नगीना प्रसाद सिंह कुशवाहा अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सभी को अंग वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया।

फोटो: 22

कैप्शन: पसराहा: गुरुवार को दंगल कमेटी के पदाधिकारी को सम्मानित करते शिक्षक नेता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।