आधी के साथ हुई बरसात से गेंहू की फसल पर संकट
Chandauli News - सकलडीहा में गुरुवार को दोपहर 1 बजे धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी। अधिकांश किसानों की गेहूं की फसल की कटाई अभी बाकी है और बारिश के कारण फसल को...

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे धूल भरी आंधी के साथ बरसात हुई। बरसात से जहा गर्मी से निजात मिली वही किसानों के माथे पर चिता की लकीरें आ गई। क्योंकि अभी ज्यादातर किसानों की गेंहू की फसल की कटाई नही हुई है। वही जिनकी कटाई हो गई है वह उसे ढककर सुरक्षित करते देखे गए। सकलडीहा में दोपहर में तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई। किसानों का कहना था। फसल पूरी तरह पककर तैयार है। हार्वेस्टर से कटाई चल रही है। बरसात से सब काम ठप हो गया। गेंहू की फसल जमीन पर लेट गई। जिससे काफी नुकसान हुआ। गरज-तड़प के साथ हुई आधी और बरसात से फसल को काफी नुकसान होगा। किसान बच्चा सिंह, पनारू सिंह, राजेन्द्र सिंह, श्यामसुंदर सिंह का कहना है कि खेती किसानी पर ही परिवार का खर्च है। आंधी और पानी से फसल नष्ट हो रही है। अब किसान अगले कुछ दिन तक मौसम साफ होने का इंतजार करेगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।