खेल से बच्चों का होता है शारीरिक व मानसिक विकास: बीईओ
खगड़िया के निज प्रतिनिधि ने राज्य पोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय अलौली में खेल प्रतियोगिता मशाल का आयोजन किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि राज्य पोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय अलौली में खेल प्रतियोगिता मशाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अलौली कन्हैया कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, मध्य विद्यालय अलौली के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, कन्या मध्य विद्यालय अलौली के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार राय अन्य संकुल अंतर्गत विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चे एवं बच्चियों इस कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने अपने संबोधन में खेल के प्रति बच्चों को जागरूक रहने की सीख दिए और उन्होंने बताया की पढ़ाई के अलावा अब खेल भी उतना ही जरूरी है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार द्वारा संबोधित किया गया कि सभी बच्चे अनुशासन में रहकर खेल का आनंद लें और इस खेल में उत्कृष्ट जीत दर्ज करके प्रखंड स्तरीय खेल में भाग लेना सुनिश्चित करें। सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र के बाद मध्य विद्यालय अलौली के छात्र कौशल कुमार द्वारा एक राष्ट्रीय गीत गाकर पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। उसके बाद मध्य विद्यालय अलौली के छात्र एवं कन्या मध्य विद्यालय अलौली के छात्र द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उसके बाद लड़के एवं लड़कियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ 60 मीटर दौड़ गोला फेक हाई जंप लांग जंप एवं वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सरोज कुमार राय में संपोषित विद्यालय के खेल शिक्षक दिलीप कुमार, अलौली मध्य विद्यालय के मनोज कुमार राज, पिंकेश कुमार आदि शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन रसम पॉजिट उच्च विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार ने किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सीआरसी स्टार का प्रतियोगिता समाप्त होने के उपरांत प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।