Urgent Need for Road and Bridge Construction at Gogari Ganga Ghat गोगरी गंगा घाट पुल निर्माण की है दरकार, आवागमन होगा सुलभ, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsUrgent Need for Road and Bridge Construction at Gogari Ganga Ghat

गोगरी गंगा घाट पुल निर्माण की है दरकार, आवागमन होगा सुलभ

1. बोले लीड:गोगरी गंगा घाट पुल निर्माण की है दरकार, आवागमन होगा सुलभगोगरी गंगा घाट पुल निर्माण की है दरकार, आवागमन होगा सुलभ

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 17 June 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
गोगरी गंगा घाट पुल निर्माण की है दरकार, आवागमन होगा सुलभ

गोगरी । एक संवाददाता गोगरी गंगा घाट पर पुल व पहुंचने के लिए सड़क निर्माण की जरूरत है। वही कोई जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नही दे रहे है। गोगरी बाजार से गंगा घाट की ओर जाने वाली सड़क काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इस सड़क का आभाव काफी लोगो को खटक रहा है। यह इलाका गोगरी प्रखड अंतर्गत गोगरी पंचायत के परिसीमन के अन्तर्गत है फिर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस महत्वपूर्ण सड़क की ओर उदासीनता दिखायी है। गोगरी बाजार से इमादपुर बिंद टोली तक पक्की सड़क निर्मित है। लेकिन बिन्दटोली से गंगा तट तक बालू मिट्टी का धूल उड़ते रहते है।

जबकि प्रत्येक दिन दर्जनों वाहनों का आवागमन होता रहता है। सड़क के अभाव में आवाजाही करने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फसल कटनी के दौरान आवागमन में होती है काफी परेशानी: गंगा घाट प पुल निर्माण नहंी होने से गोगरी इमादपुर बिंद टोली सहित इलाके के लोगों को परेशानी होती है। वही बाद गंगा घाट जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनो साइड सैकड़ो एकड़ खेती की भूमि है। जहां वर्ष में दो फसल का पैदावार होता है। उत्पादित फसल को अपने घर तक लाने में सड़क व पुल की सुविधा नही रहने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिक खर्च के बाद किसानों का उत्पादित फसल घर या गौदाम तक पहुंच पाता है। बताया गया कि गोगरी एवं आसपास के किसानों का खेत गोगरी गंगा घाट जाने के रास्ते मे है। सड़क के अभाव में ट्रैक्टर को भी आवागमन में परेशानी होती है। कच्ची मार्ग में कही गढ्ढे बने हुए है तो कही पटवन करने से पानी रास्ते पर जमा होने से कीचड़ युक्त बन जाता है। जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। कोई धार्मिक त्योहार पर गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओ को भी पैदल लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। शव दाह करने वाले को भी कच्ची मार्ग पर होती परेशानी: गोगरी गंगा घाट पर दूर दराज के लोग शव दाह करने पहुंचते है। जिसे आवागमन के लिए सड़क की सुविधा नही रहने से लोगो को काफी परेशानी होती है। बताया गया कि बारिश के मौसम में जब कच्ची रास्ता कीचड़ मय हो जाता है तो शव को घाट तक ले जाने में भी परेशानी होती है। जबकि प्रत्येक दिन गोगरी गंगा घाट पर आधे दर्जन से अधिक लोगो का अंतिम संस्कार होता है। अंतिम संस्कार में शामिल होने सैकड़ो लोग घाट तक जाते है। सड़क सुविधा के आभाव में लोगो को परेशानी झेलनी पड़ती है। पुल निर्माण से पुलिस को अपराध नियंत्रण में मिलेगी सुविधा: गोगरी गंगा घाट पर पुल निर्माण के बाद पुलिस को अपराधि नियंत्रण में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कई बार अपराधी घटना को अंजाम देकर दियारा इलाके में शरण ले लते हैं। वही हर साल बाढ़ में फसल डूबने के बाद अपराधियों से किसानों की अदावत होती है। पुल निर्माण से किसानों की फसल सीधे देश की मंडियों तक पहुंचायी जाएगी। जिससे अधिक कीमत भी फसल की मिल सकेगी। बोले लोग: 1. गोगरी गंगा घाट पर पुल व इमादपुर बिंद टोली से नदी किनारे तक पक्की सड़क निर्माण से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इस पर पहल करने की जरूरत है। संतोष मालाकर, समाजसेवी। 2. गोग़री गंगा घाट तक पक्की सड़क निर्माण होने से किसानों को आर्थिक बचत होगी और अन्य लोग लाभान्वित होंगे। पुल की भी जल्द दरकार है। महेंद्र साह, समाजसेवी। 3. फसल उत्पादन होने के बाद गोदाम तक लाने में पुल नहंी रहने से कच्ची सड़क से काफी परेशानी होती है। पक्की सड़क का भी निर्माण जरूरी है। संजय भगत, प्राइवेट टीचर। 4. गोगरी गंगा घाट पर आसपास के सभी इलाके के श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। सड़क अभाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। शंकर पासवान, पंच। 5. गोगरी गंगा घाट पर पुल व पहुंच पक्की सड़क का निर्माण होने से यह विकास का ऐतिहासिक कार्य होगा। इस सड़क से आम लोगो को सुविधाएं मिलेंगी। सुशांत कुमार, व्यवसायी। 6. गोगरी इमादपुर से गंगा घाट पुल के साथ पक्की सड़क का निर्माण जरूरी है। जनप्रतिनिधियो की उदासीनता के कारण निर्माण नहीं हो रहा है। इस पर ध्यान देना चाहिए। श्याम कुमार साह, समाजसेवी। बोले प्रखंड प्रमुख: गोगरी गंगा घाट पर पुल व इमादपुर बिंद टोली से नदी किनारे तक सड़क निर्माण के लिए पंचायत समिति की बैठक में इस समस्या को रखी जाएगी। बैठक में प्रस्ताव पारित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अशोक पंत, प्रखड प्रमुख, गोगरी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।