Women Express Aspirations at Kishanganj Dialogue Program on Local Issues महिला संवाद में सरकारी योजना की दी जा रही है जानकारी, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsWomen Express Aspirations at Kishanganj Dialogue Program on Local Issues

महिला संवाद में सरकारी योजना की दी जा रही है जानकारी

महिला संवाद में सरकारी योजना की दी जा रही है जानकारी महिला संवाद में सरकारी योजना की दी जा रही है जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजFri, 25 April 2025 03:09 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में सरकारी योजना की दी जा रही है जानकारी

किशनगंज, संवाददाता। महिला संवाद कार्यक्रम में स्थानीय एवं नीतिगत मुद्दों पर बेबाकी से महिलाएं अपनी आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं। टेढ़ागाछ प्रखंड के चिलहनिया पंचायत की महिलाओं ने रतुआ नदी में कटाव की समस्या और उससे होने वाली क्षति की बात रखी। इस संबंध में स्थायी प्रयास किये जाने को लेकर अपनी आकांक्षा व्यक्त की। वहीं, ए. एन. एम. की पढ़ाई करने वाली सुषमा कुमारी ( चिलहनिया पंचायत ) ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर पा रही हैं। घर की आर्थिक स्थति ऐसी नहीं थी कि वे स्कूल के बाद, आगे की पढ़ाई कर पाती। महिला संवाद कार्यक्रम में वे किशनगंज जिला में उच्च शिक्षण संस्थानों की खुलने से जुड़ी अपनी आकांक्षा भी व्यक्त की। ताकि यहां के छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के चिलहनिया एवं बैगना पंचायत के सूरज और उर्मिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। किशनगंज जिला के सातों प्रखंड में चरणबद्ध तरीके से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला में अब तक एक सौ दस ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। चरणबद्ध तरीके से 1262 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं को अपनी समस्या, सुझाव, आकांक्षा रखने का मंच प्रदान कर रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में अपना अनुभव साझा करते हुए महीनगांव पंचायत, सदर प्रखंड की मिरातुल खातून ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। घर में पढ़ाई के लिए समुचित संसाधन और माहौल नहीं था। वे पढ़ना चाहती थी। सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना से भोजन, पोशाक, साइकिल, छात्रवृति का लाभ लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर पाई। मुख्यमंत्री कन्या उथान योजना से दसवीं पास करने पर 10 हजार, बारहवीं करने पर 25 हजार रुपया प्राप्त हुआ। इस वर्ष उन्होंने स्नातक पास किया है। उन्हें इस योजना के तहत 50 हजार रुपया मिलने वाला है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल रही है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी, वीडियो-फिल्म एवं लीफलेट के माध्यम से दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।