पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय परिसर, किशनगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी ने की, तथा उप विकास आयुक्त और उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन प्रमंडल, अररिया के तत्वावधान में एवं वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, किशनगंज के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों एवं नवमतदाताओं ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान “एकल उपयोग प्लास्टिक के उन्मूलन तथा प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या पर विशेष चर्चा की गई। लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके प्रयोग से बचने की अपील की गई।
जिला पदाधिकारी ने प्लास्टिक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उप विकास आयुक्त एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भी पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान “एक वोट- एक पौधा” के अंतर्गत जिले के आर के साहा महिला महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान में विशेष रूप से युवा, महिला एवं नए मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। जिला पदाधिकारी किशनगंज के निदेशानुसार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के निर्देशन में जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं के पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता, मतदान की महत्ता एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी जैसे विषयों पर संवाद किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी स्पर्श गुप्ता, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग रविशंकर तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एवं अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।