यातायात पुलिस की ट्रॉली की चोरी कर बेचने का प्रयास
किशनगंज। संवाददाता यातायात पुलिस की ट्रॉली की कर बेचने का प्रयासयातायात पुलिस की ट्रॉली की कर बेचने का प्रयासयातायात पुलिस की ट्रॉली की कर बेचने का प्

किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां नशे की लत के कारण एक युवक के द्वारा यातायात थाना की पुलिस की ट्रॉली को ही चुरा लिया गया। हालांकि यातायात थाना की पुलिस ने चुराई गई ट्रॉली को बरामद कर लिया है। जिसे एक युवक के घर के पास से बरामद किया गया है। ट्रॉली पर यातायात नियमों का पालन करने से संबंधित पंक्तियां लिखी रहती है। साथ ही आवागमन में सुविधा को लेकर ट्रॉली को चौक चौराहों में लगाया जाता है। इस मामले में यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद के द्वारा सदर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार यातायात थाना की पुलिस यातायात व्यवस्था संधारण को ले क्षेत्र का मुआयना करने निकली थी। इस दौरान यातायात थाना की पुलिस जब फल पट्टी चौके के पास पहुंची तो देखा की फल पट्टी चौक के पास लगा पुलिस लिखा हुआ यातायात ट्रॉली गायब था। यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और ट्रॉली की खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक ट्रॉली को लोहारपट्टी की ओर ले जाता दिखा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी युवक की पहचान कर युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने नशे की लत के कारण ट्रॉली को ले जाने की कोशिश की थी। साथ ही ट्रॉली पर पुलिस लिखा होने के कारण कोई भी उसे नहीं खरीद पाता। जिस कारण उसे खंरोचने की भी कोशिश की गई। यातायात थाने की पुलिस ने ट्रॉली के आरोपी युवक के घर के पास से बरामद कर लिया। वहीं आरोपी युवक के विरुद्ध पूर्व में भी यातायात थाने की पुलिस के द्वारा एक मामला दर्ज करवाया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।