Tribute to Jawaharlal Nehru on 61st Death Anniversary at Congress Office पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम पंडित नेहरू, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsTribute to Jawaharlal Nehru on 61st Death Anniversary at Congress Office

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम पंडित नेहरू

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम पंडित नेहरू

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 28 May 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम पंडित नेहरू

बड़हिया, एक संवाददाता। नगर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के सभागार में मंगलवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के बीच सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किये गए। जिसके बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान ज्ञान गौरव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। जिन्होंने अपनी आर्थिक नीतियों और औधोगिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आईआईटी, आईआईएम, एम्स समेत भारत में औधोगिक चमत्कार व परमाणु और अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत के प्रवेश तक की उपलब्धि उनके अधीन थी।

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चुनचुन सिंह ने कहा कि सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए नेहरू अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। समाजीक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अतुल्यनीय है। अन्य वक्ताओं ने भी पंचवर्षीय योजना समेत विभिन्न उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पंडित नेहरू को याद किया। इस दौरान चुनचुन सिंह, संजय कुमार सिंह, सचिदानंद सिंह, अनील कुमार सिंह, राजकुमार बड़ैय, उमाशंकर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।