अलग-अलग जगहों से चार लोग धराया
सिंहेश्वर में पुलिस ने अपहरण मामले में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी आशीष ऋषिदेव को रामपुर गांव से पकड़ा। इसके अलावा, एक...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराMon, 26 May 2025 02:01 AM

सिंहेश्वर । पुलिस ने अपहरण केस का नामजद सहित अन्य कांड के चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कांड सं 166/ 25 के नामजद आरोपी आशीष ऋषिदेव को रामपुर गांव से गिरफ्तार किया। वहीं एक नाबालिग के अपहरण मामले में पथराहा जजहट सबेला वार्ड दस के आर्यन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया की न्यायालय से जारी कुर्की आदेश में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।