Bihar s Prema Devi Only Panchayat Head Awarded by PM Modi for Climate Initiatives समस्तीपुर में मोतीपुर की मुखिया को मिला सम्मान, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBihar s Prema Devi Only Panchayat Head Awarded by PM Modi for Climate Initiatives

समस्तीपुर में मोतीपुर की मुखिया को मिला सम्मान

झंझारपुर (मधुबनी) की मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पुरस्कृत किया। वह बिहार की इकलौती मुखिया हैं जिन्हें जलवायु अनुकूल कार्यों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 25 April 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
समस्तीपुर में मोतीपुर की मुखिया को मिला सम्मान

झंझारपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड की मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी प्रधानमंत्री से पुरस्कृत होने वाली बिहार की इकलौती मुखिया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पूरे देश में विशेष पंचायत के रूप में काम करने वाले तीन श्रेणियों के नौ प्रतिनिधियों को मंच पर सम्मानित किया। उन्हें प्रमाण पत्र और मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया। तीन श्रेणी का पुरस्कार दिया गया था। इनमें क्लाइमेट एक्टिव काम करने वाली तीन पंचायत को विशेष पंचायत बनाया गया। आत्मनिर्भर पंचायत बननेवाली तीन पंचायतों एवं पंचायत क्षमता वर्धन विकसित करने वाली तीन पंचायतों का चयन किया गया। पर्यावरण एवं जलवायु अनुकूल क्षेत्र में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड की मुखिया प्रेमा देवी को पीएम ने सम्मानित किया। उन्हें मिथिला पेंटिंग संग प्रमाण पत्र दिया गया जो केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री राजीव रंजन सिंह व केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र था। बिहार के इकलौती पुरस्कृत मुखिया प्रेमा देवी काफी गदगद थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने जल जीवन हरियाली में अपने पंचायत में काफी काम किया है। जल संचय से लेकर जलवायु अनुकूल खेती की दिशा में किसानों को प्रेरित किया। वर्षा जल संचय के लिए भी पंचायत में अधिकांश जगह सोख्ता का निर्माण किया गया। पंचायत के चापाकल या वर्षा जल से आने वाले सभी पानी को सोख्ता बनाकर बनकर जमीन में पहुंचने के लिए भी पंचायत स्तर पर काफी काम किया गया है। इसी कार्य को देखकर प्रेमा देवी को इस श्रेणी का तृतीय पुरस्कार दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।