सलेमपुर मुखिया पति व पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पंडौल में मुखिया के पति और पुत्र के खिलाफ रंगदारी और लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है। सरकारी मुलाजिम मो रियाज अख्तर ने शिकायत की कि जांच के दौरान मुखिया के पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों...

पंडौल। मुखिया के पति एवं पुत्र पर रंगदारी व लूटपाट का केस दर्ज कराया गया है। इस संबंध में पंडौल प्रखंड के सरकारी मुलाजिम मो रियाज अख्तर ने मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में मो रियाज ने बताया कि वह डीडीसी सह अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा मधुबनी के आदेश के आलोक में। ग्राम पंचायत सलेमपुर थाना पंडौल में परिवादित योजनाओं के जांच कार्य की जांचकर्ता पदाधिकारी लोकपाल मनरेगा मधुबनी जगदेव भिंडवार तथा सहायक अभियंता योजना विकास विभाग मनीष कुमार यादव के साथ पंचायत सलेमपुर के ग्राम हैदरपुर में पहुंचे थे। इस दौरान जांच के क्रम में सलेमपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी के पुत्र प्रकाश झा द्वारा जान मारने की धमकी दी गई। इस दौरान गाली गलौज किया गया। इसके बाद कर्मियों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी। इस दौरान जांच के बाद जब वह लौट रहे थे तो मुखिया के पति बौआ कांत झा तथा उनके पुत्र प्रकाश झा तथा अन्य चार-पांच लोग ने उन्हें घेर कर गाली गलौज करने लगे। बाद में स्थानीय लोगों एवं अन्य सरकारी कर्मियों की मदद से मैं जान बचाकर वहां से भाग तथा किसी हाल में पंडौल थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।