Inspection of Girls Home and Adoption Center by DM Arvind Kumar Verma केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsInspection of Girls Home and Adoption Center by DM Arvind Kumar Verma

केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने मधुबनी में बालिका गृह और विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं की संख्या, गृह की सुविधाएं, भोजन मेन्यू और बच्चों के आवास की स्थिति की जानकारी ली।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 30 May 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण

मधुबनी। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने गुरुवार को बालिका गृह व व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिका गृह में आवासित बालिकाओं की संख्या का जायजा लिया। गृह की क्षमता एवं आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं एवं भोजन का मेन्यू आदि की जानकारी ली। अलग-अलग कमरों के बच्चों से भी उन्होंने पूछताछ की। बालिका गृह के भंडारगृह, रसोईघर, बच्चों के आवासन कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया गया। खाद्य सामग्री के डब्बे एवं चावल की गुणवत्ता की भी जांच की। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। दत्तक गृह के बच्चों के नियमित चिकित्सीय जांच की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रतिनियुक्त डाक्टर, एएनएम एवं सुरक्षा बल के विषय में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहायक निदेशक, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।