Madhubani PACS Elections Scheduled for April 9 with Tight Security and Preparations कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव आज, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani PACS Elections Scheduled for April 9 with Tight Security and Preparations

कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव आज

मधुबनी में 9 अप्रैल को पैक्स चुनाव होगा। सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। अधिकारियों को स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीWed, 9 April 2025 01:58 AM
share Share
Follow Us on
कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव  आज

मधुबनी। कड़ी सुरक्षा के बीच नौ अप्रैल को पैक्स चुनाव होगा। चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।‌ जिला प्रशासन की ओर से जारी शिड्यूल के मुताबिक राजनगर प्रखंड के रामपट्टी पैक्स, मंगरौनी दक्षिण नगर निगम पैक्स एवं रांटी नगर निगम पैक्स तथा बेनीपट्टी प्रखंड के बेतौना पैक्स, कटैया पैक्स, बेनीपट्टी नगर पंचायत पैक्स तथा बेहटा नगर पंचायत पैक्स (कृषि साख सहयोग समिति) के लिए 9 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी। राजनगर प्रखण्ड कृषि कार्यालय के सभागार कक्ष एवं बेनीपट्टी प्रखण्ड के टीपीसी भवन में मतगणना की व्यवस्था की गई है। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने अधिकारियों को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान एवं मतगणना संपन्न कराने का निर्देश दिया है। मतदान के दिन किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से लेकर थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।