कोढ़ा गिरोह के बदमाश शहर में सक्रिय
मधुबनी में कोढ़ा ग्रुप के बदमाश फिर से सक्रिय हो गए हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें झांसा देकर उनका पैसा चुराया जा रहा है। हाल ही में महेन्द्र ठाकुर से 50 हजार रूपए चोरी हुए। पुलिस...

मधुबनी, विधि संवाददाता । शहर में कोढ़ा ग्रुप के बदमाश फिर सक्रिय हो गया है। बदमाश लोगों को झांसा देकर उनका रूपया भरा थैला उड़ा ले जाता है। बुजुर्ग एवं महिला बदमाशों के सॉफ्ट टारगेट में होता है। बदमाश लोगों के शरीर पर पान का पिक फेंक कर तथा अन्य तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। दो दिन पूर्व शहर के स्टेशन रोड में महेन्द्र ठाकुर को निशाना बनाकर 50 हजार रूपए उड़ा ले गया। महेंद्र ठाकुर मधुबनी प्रधान डाकघर से रुपए निकाल कर आदर्श नगर मोहल्ला स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही स्टेशन के पास पहुंचे बदमाश उनके शरीर पर पान का पिक फेंक दिया। वे पास के एक चाय दुकान पर कपड़ा साफ करने लगे इसी दौरान उनका रूपया भरा थैला झपटकर भाग निकला। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। महेंद्र ठाकुर के बयान पर नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत है। नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया कोढ़ा गिरोह के बदमाश द्वारा घटना कारित करने की पुष्टि हुई है। बैंक से रुपए निकालने के बाद लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बुजुर्ग एवं महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।