Police Recover Stolen Rifles from Khutouna Investigation Underway होमगार्ड की दोनों रायफल खुटाैना में खेत से बरामद, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPolice Recover Stolen Rifles from Khutouna Investigation Underway

होमगार्ड की दोनों रायफल खुटाैना में खेत से बरामद

खुटौना थाना की पुलिस ने शुक्रवार को बधार से चोरी हुई होमगार्ड की दो रायफलें बरामद कीं। ये रायफलें खुटौना प्रखंड कार्यालय के पास एक खेत के मेढ़ पर मिलीं। पहले पुलिस को सूचना मिलने पर डॉग स्कॉड भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 23 May 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
होमगार्ड की दोनों रायफल खुटाैना में खेत से बरामद

लौकही,निज संवाददाता। खुटौना थाना की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खुटौना प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से महज कुछ दूरी स्थित बधार से होमगार्ड की चोरी हुई दोनों रायफल को बरामद कर लिया। यह जानकारी खुटौना थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रखंड सह अंचल कार्यालय से करीब 15 से 20 सौ मीटर दूरी पर एक खेत के मेढ़ पर रखा था। सुबह जब लोग शौचालय के लिए गये तो उनलोगों की नजरें वहां गई। देखते हीं देखते वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिर इसकी सूचना थाना को दी गई। मौके पर डॉग स्कावाइड की टीम भी बुलाई गई।

लेकिन चोर का पता नहीं चल सका। बीते शनिवार की रात को खुटौना प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित होमगार्ड के जवान रामलखन कामत के कमरे में तीन रायफल रखा था जिसमें दो की चोरी हो गई थी। रामलखन कामत ने पुलिस को बताया था कि इसमें बिनोद कुमार महासेठ और अनु कुमारी सहित कुल तीन रायफल, 60 गोली और 10 हजार रुपये नगद रखा था। वह सीओं के साथ थाना दिवस में चला गया। वापस आया तो देखा कि कमरे की खिड़की का रड टूटा है और दो रायफल गायब है। इस मामले में रविवार को होमगार्ड की जवान अणु कुमारी के बयान पर अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड दर्ज कर पुलिस द्वारा इसकी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसमें तकनीकि सेल और आईएफएसएल की टीम को भी लगाया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद घटना के छह दिनों बाद यह बरामद हुआ। इसकी बरामदगी के बाद अब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी घटना को यह अंजाम किसने दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।