Seven Injured in Multiple Brawls in Jhajharpur Family and Land Disputes भूमि विवाद में मारपीट में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsSeven Injured in Multiple Brawls in Jhajharpur Family and Land Disputes

भूमि विवाद में मारपीट में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

झंझारपुर में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। पारिवारिक और जमीनी विवाद के चलते ये घटनाएं हुईं। ताजपुर, जोड़ला, परमानन्दपुर और पुरानी बजार में मारपीट की अलग-अलग घटनाएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 8 May 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में मारपीट में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

झंझारपुर, निसं। झंझारपुर में अलग अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पंहुचे हैं। कहीं जमीनी विवाद तो कहीं आपसी विवाद में मारपीट होने की बात कही गई है। तीन जगहों पर बुधवार की रात मारपीट हुई है तो एक जगह पर गुरुवार को अहले सुबह मारपीट की घटना घटी। झंझारपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बुधवार को देर शाम माजिद साह की पत्नी 29 वर्षीय नसीमा खातून के साथ मारपीट की। जिसमे वह घायल हो गई। भूमि विवाद को लेकर लखनौर थाना के जोड़ला में हरि कुमार और बिमलेश कुमार महतों के बीच मारपीट हुई।

इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया है। इधर कुछ लोगों ने रात में ही अररिया संग्राम थाना के परमानन्दपुर में मनोज कुमार राय के 30 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार राय व पत्नी 50 वर्षीय अहिल्या देवी के साथ मारपीट की। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सुबह में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जबकि झंझारपुर पुरानी बजार में हुई मारपीट में रंजीत पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार जख्मी हुआ। उसे भी इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वंही फुलपरास थाना क्षेत्र के रतौनिया गांव में कुछ लोग 35 वर्षीय राज कुमार साफी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसे भी झंझारपुर अस्पताल लाया गया। जंहा उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ सतीश कुमार ने बताया कि चिकित्सा के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।