Women Empowerment Shines at PM Modi s Event in Mithila सभा में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की दिखी सशक्त भागीदारी, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsWomen Empowerment Shines at PM Modi s Event in Mithila

सभा में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की दिखी सशक्त भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में झंझारपुर प्रखंड के विदेश्वरस्थान पर ग्रामीण महिलाओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और उन्हें 50% आरक्षण मिला है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 25 April 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
सभा में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की दिखी सशक्त भागीदारी

मधेपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिथिला की हृदयस्थली झंझारपुर प्रखंड के विदेश्वरस्थान के पास कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की सशक्त भागीदारी दिखी। कार्यक्रम में महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग मिथिला के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया सहित अन्य जिलों से पहुंचे थे। इसमें महिलाओं की संख्या आधी से अधिक थीं। जीविका से जुड़ीं महिलाएं सहित अन्य महिलाओं ने सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नारी शक्ति का परिचय दिया। सभा में महिलाओं की भागीदारी से राजनीतिक गलों के नेता भी खुश दिखे। वहीं, सभा में आईं महिलाएं भी खुश दिखीं। 2006 में पंचायती राज व नगर निकाय कानूनों में एनडीए सरकार ने संशोधन किया। जिसके बाद ग्राम पंचायत व नगर निकाय में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। जिसके बाद पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत से अधिक पदों पर महिलाएं काबिज हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का सैलाब यह बता रहा था कि महिलाएं अपनी अधिकार के प्रति बिल्कुल सजग हैं। सभा में नवयुवती महिलाओं से लेकर बूढ़ी महिलाएं कार्यक्रम में शिरकत कर खुश थी। दरभंगा के बेनीपुर के अन्दौली से पहुंची 75 वर्षीय पार्वती देवी बतायी कि वह प्रधानमंत्री मोदी को देखने आयी हैं। वह काफी खुश थीं। जबकि माधोपट्टी से पहुंची ललिता देवी, सहरसा शहर से पहुंची मुद्रिका देवी ने बताया कि वे लोग काफी संख्या में पहुंची हैं। महिलाओं ने कही कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने अधिकार दिया है तो उसके प्रति सजगता व जानकारी जरूरी है। अलबत्ता जो भी हो सभा में आधी आबादी व ग्रामीण क्षेत्रों की भागीदारी का दृश्य अविस्मरणीय व अलौकिक लग रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।