Monsoon In Bihar: बिहार पहुंचा मानसून, किशनगंज के रास्ते आई राहत छह जिलों तक फैली
Monsoon In Bihar: बिहार में मंगलवार को मानसून प्रवेश कर गया। किशनगंज के रास्ते राज्य में प्रवेश किया। जिसका प्रसार किशनगंज के साथ ही पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर तक हो गया है। इन जिलों में राहत पहुंची है।
Monsoon In Bihar: आखिरकार जिसका इंतजार सबको बेसब्री से था वो पल आ गया। बिहार में अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मानसून ने बिहार में एंट्री मार दी है। बिहार में मंगलवार को मानसून प्रवेश कर गया। मानसून ने किशनगंज के रास्ते राज्य में एंट्री ली है। जिसका प्रसार किशनगंज के साथ ही पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर तक हो गया है। इन जिलों में लोगों को राहत मिली है।
बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। लेकिन अब मानसून के बिहार में आने से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई है। बारिश नहीं होने की वजह से धान की खेती करने वाले किसान परेशान थे। लेकिन अब मानसून के आने के बाद किसानों की आस भी बारिश से बढ़ गई है।
आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने सीतामढ़ी,मधुबनी, किशनगंज समेत कुछ अन्य जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने यह भी बताया था कि अगले 24 से 48 घंटे के अंदर बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है।
मौसम विभाग ने अररिया, बांका, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, सुपौल समेत कुछ जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी जताई थी। राजधानी पटना को लेकर भी मौसम विभाग ने कहा था कि आज पटना में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार से यहां बारिश की वजह से लोगों को राहत मिल सकती है।