बेटा-दामाद कर रहे देश की सेवा, मां को है गर्व
मोतिहारी में मदर्स डे पर सेना में कार्यरत जवानों की मांओं ने गर्व से बताया कि उनके बेटे देश की रक्षा में लगे हैं। कुमारी ओनम सिंह ने कहा कि उनका बेटा लेफ्टिनेंट कर्नल है और दिल्ली में सेवा दे रहा है।...
मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। आज मदर्स डे है। हन्दिुस्तान ने इस अवसर पर सेना और पारा मिलट्रिी कंपनियों में कार्यरत जवानों-अफसरों की मां से बातचीत की। इस दौरान सेना अधिकारियों की मां ने बताया कि हमें अपने बेटे पर गर्व है, जो देश की रक्षा में लगे हैं। बेटा ड्यूटी दे रहा, तभी हम यहां बेफक्रि हैं :- जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत पूर्वी सरोत्तर पंचायत के भगवतिया गांव निवासी कुमारी ओनम सिंह ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। वह देश की सेवा में लगा है। राजकीय मध्य वद्यिालय, सुगौली कन्या की शक्षिकिा कुमारी ओनम सिंह शहर के गायत्री नगर मुहल्ला में रहती है।
उनके पुत्र सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। फिलहाल दल्लिी में सेवा दे रहे हैं। इस बात का सकून रहता है कि उनका पुत्र व उसके जैसे अनेक जवान ड्यूटी दे रहे हैं। तभी हम बेफक्रि होकर अपनी रात बिता रहे हैं। बॉर्डर पर तैनाती से परिवार को गर्व :- कुमारी ओनम सिंह ने बताया कि चिरैया प्रखंड अंतर्गत मश्रिौलिया निवासी उनके दामाद भी सेना में हवलदार के पद पर जम्मू में सेवा दे रहे हैं। उनकी बेटी पल्लवी कुमारी गर्ल्स हाईस्कूल तुरकौलिया में शक्षिकिा हैं। शहर के रघुनाथपुर मुहल्ला में रहती हैं। परिवार को छोड़कर देश की सेवा में लगे हुए हैं। हमें उनकी देश सेवा पर गर्व है। हमें अपने बेटे व उनके काम पर गर्व : गीता सिंह शहर के कोल्हुअरवा निवासी पूर्व शक्षिकिा गीता सिंह व किसान सुरेश सिंह के पुत्र सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे दल्लिी मुख्यालय में कार्यरत हैं। गीता सिंह ने बताया कि उनका बेटा देश की सेवा में लगा है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। हमें अपने बेटे व उनके काम पर गर्व है। वह देश की सेवा को लेकर तत्पर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।