शराब मामले में अलग अलग गांवों से सात अभियुक्त गिरफ्तार
पताही थाना पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विनीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें महमदा, गोनाही, जिहुली, बखरी, रंगपुर और नॉनफरवा के अभियुक्त...

पताही,एसं। पताही थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से मद्य निषेध अधिनियम के सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में छापेमारी कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के महमदा से अभिनय कुमार,गोनाही से पंकज कुमार सिंह,जिहुली से सोमी सहनी,बखरी से मिठू पंडित, रंगपुर से विनोद मांझी और विक्की मांझी तथा नॉनफरवा से बुला मांझी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष विनीत कुमार, शम्भू कुमार,धनंजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, रीना कुमारी, विनोद कुमार सिंह सहित पुलिस बल व ग्रामीण पुलिस बल मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।