Mass Water Filling Procession for Six-Day Maa Kali Pran Pratishtha and Shri Lakshmi Narayan Mahayagna लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई जलभरी यात्रा, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsMass Water Filling Procession for Six-Day Maa Kali Pran Pratishtha and Shri Lakshmi Narayan Mahayagna

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई जलभरी यात्रा

नासरीगंज, एक संवाददाता।क मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की। पुनः जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप में पहुंचे। वेदाचार्य द्वारा मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अग्नि प्रकट किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 25 April 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई जलभरी यात्रा

नासरीगंज, एक संवाददाता। पडुरी पंचायत की घरी गांव में यज्ञ समिति घरी के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गई। जल यात्रा सुंदर राज स्वामी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग माथे पर कलश व हाथों में भगवा झंडा लेकर यज्ञ मंडप से हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा व सैकड़ों वाहनों के साथ जय श्री राम, मां काली की जय, बजरंग बली का जयकारे लगाते हुए पडुरी सोन नदी तट पर पहुंचे। कलश में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की। पुनः जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप में पहुंचे। वेदाचार्य द्वारा मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अग्नि प्रकट किया गया। यात्रा में अयोध्या, हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन, बक्सर व विभिन्न स्थानों से साधु संतों ने भी हिस्सा लिया। बताया कि लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 30 अप्रैल को संपन्न होगी। यज्ञ समिति अध्यक्ष डॉ. पिंटू कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, कक्कू खां, गायक व अभिनेता मोहन राठौर, प्रमुख योगेश कुमार, मुखिया रीता देवी,धनंजय कुमार सिंह, राहुल यादव, कुमार प्रवीण, दीपक कुमार, गोरख मुखिया, बीडीसी धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। फोटो नंबर-25 फोटो कैप्शन:- जलभरी यात्रा में शामिल महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।