बिना गणित व विज्ञान शिक्षकों के हो रही पढाई
आदापुर प्रखण्ड क्षेत्र में 17 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। गणित और विज्ञान के शिक्षक न होने से बच्चों का वर्ग संचालन प्रभावित हो रहा है। सभी विद्यालयों में विषयगत शिक्षकों की कमी...

आदापुर। आदापुर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों में कुल-17 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुल चुके है, लेकिन प्लस टू के शिक्षकों का भारी अभाव है। शिक्षकों के अभाव में बच्चों का वर्ग संचालन नहीं हो पाता है या जैसे तैसे जूनियर वर्ग के शिक्षकों से उच्च वर्गो का संचालन किया जाता है। उमावि बरवा में गणित व विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। वहीं, उमावि धबधबवा (दक्षिणी), उमावि हरपुर, उमावि गम्हरिया कला, उमावि मझरिया उर्दू, उमावि लतियाही, उमावि बेलदरवा, उमावि नकरदेई में भी विषयागत शिक्षकों के अभाव है।उमावि नकरदेई में गणित व विज्ञान के शिक्षक वर्षो से नहीं हैं। यही हालात प्रखण्ड के सभी विद्यालयों के है।
जहाँ अधिकांश विषय में शिक्षक पदस्थापित नही है। स्थिति तो ऐसी है कि विज्ञान,भौतिकी, रसायन शास्त्र,मनोविज्ञान, गृह विज्ञान जैसे संकायों में प्रैक्टिकल की परीक्षा भी होती है और उसमें भी बच्चे अच्छे अंक प्राप्त करते हैं। उमावि नकरदेई के एचएम मो. जेयाउद्दीन बताते है कि उन्हें उम्मीद था कि टीआर 3 में गणित व विज्ञान के शिक्षक मिलेंगे, किंतु इस बार भी शिक्षक नहीं आये। यही हाल उमावि बरवा के एचएम सोनेलाल कुशवाहा ने व्यक्त किया, जबकि उमावि भवानीपुर बाजार के एचएम सुरेंद्र राज ने बताया कि उनके विद्यालय में गणित व जूलॉजी के टीचर है लेकिन अधिकांश फैक्ल्टी में विषयगत शिक्षक का अभाव है। पंचायत स्तरीय विद्यालयों में कॉमर्स संकाय की मान्यता नही है जबकि बंशीधर उमावि में कॉमर्स की पढाई होती है लेकिन इस विद्यालय में भी विषयगत शिक्षकों का अभाव है। संसाधनों के अभाव में बच्चों के भविष्य का ताना बाना छिन्न भिन्न हो रहा है लेकिन सियासतदानों की पहुँच विद्यालयों की समस्या की ओर नही हो रही है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।