Teenager Abducted for Marriage in Motihari FIR Filed Against 7 Suspects शादी की नियत से किशोरी का अपहरण, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTeenager Abducted for Marriage in Motihari FIR Filed Against 7 Suspects

शादी की नियत से किशोरी का अपहरण

मोतिहारी में एक किशोरी का अपहरण शादी की नियत से किया गया। उसकी मां के बयान पर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। किशोरी शौच के लिए घर के बाहर गई थी, तभी उसका अपहरण हुआ। शिकायत करने पर आरोपितों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीMon, 7 April 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
शादी की नियत से किशोरी का अपहरण

मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले में किशोरी की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। उसने 7 लोगों को आरोपित किया है। कहा है कि उसकी पुत्री शौच करने के लिए घर के बाहर गई थी। जहां से उसका अपहरण कर लिया गया। जब वह आरोपित युवक के घर शिकायत करने गई तो उसे गाली-गलौज व मारपीट कर भगा दिया। इसकी शिकायत उसने स्थानीय सरपंच को दी। जिसके बाद सरपंच ने आरोपितों को समझाया। लेकिन आरोपित उसकी पुत्री को घर नहीं पहुंचाए। थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।