बूथों के सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक
हवेली खड़गपुर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें बूथों के सशक्तिकरण और विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने...

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के बहिरा गांव स्थित शक्ति केंद्र के अध्यक्ष विजय झा के आवास पर प्रखंड भाजपा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार और मंडल प्रभारी कर्नल अरुण कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में विशेष रूप से बूथों के सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद होकर अपने अपने संबंधित बूथों की समीक्षा प्रारंभ कर दें।
उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी के कार्य और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की नीतियों और किए जा रहे विकास कार्यों को आमजनों के बीच जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि एकबार फिर वर्ष 2025 में एनडीए की सरकार बनना तय है। मंडल प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और भाजपा के नीतियों पर चर्चा की। इस मौके पर राजेश कुमार झा, रंजीत साह, प्रमोद कुमार सिंह, पवन झा, मोहन कुमार मिश्रा, शिशिर कुमार सिंह, निर्मल सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह आदि समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।