Hindi NewsBihar NewsMunger NewsGrand Kalash Shobha Yatra for Shri Shri 108 Akhand Ramdhun Yagya in Munger
मनियारचक में रामधुन यज्ञ के लिये निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
मुंगेर के तारापुर दियारा पंचायत में श्री श्री 108 अखंड रामधुन यज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लिया और तीन रामधुन मंडलियां उपस्थित रहीं। वार्ड सदस्य संतोष कुमार...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 25 April 2025 02:50 AM

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत तारापुर दियारा पंचायत के मनियारचक कामा स्थान में श्री श्री 108 अखंड रामधुन यज्ञ के लिये गाजे बाजे घोड़सवार के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। वार्ड सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि इस कलश शोभा यात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लिया। तथा तीन रामधुन मंडली इस यज्ञ में उपस्थित रहेंगे। कलश शोभा यात्रा में मुखिया प्रतिनिधि बम बम चौधरी, जदयू नेता सुभाष मंडल, रामानंद मंडल, कारे मंडल, पारो मंडल, रूपेश कुमार सहित गांव के तमाम बुद्धिजीवी कलश शोभा यात्रा में मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।