Munger Property Dealer Shot Dead in Old Rivalry Police Hunt for Suspects पुरानी रंजिश में प्रोपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger Property Dealer Shot Dead in Old Rivalry Police Hunt for Suspects

पुरानी रंजिश में प्रोपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

मुंगेर में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रबिश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला सोमवार की रात का है, जब रबिश एक पार्टी के बाद बाहर निकले। पुलिस ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 23 April 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
पुरानी रंजिश में प्रोपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थानान्तर्गत मनियारचक सिलहा गांव में सोमवार की देर रात पुरानी रंजिश में करीब 12 बजे सिलहा मनियारचक निवासी प्रोपर्टी डीलर 35 वर्षीय रबिश उर्फ राबो पासवान की अपराधी ने गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली रबिश के सर के पिछले हिस्से में लगी, जिसे परिजन सदर अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गोली चलाने वाले की पहचान मणिग्राम टोटहा निवासी छोटू मंडल के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार है। हालांकि मृतक भी आपराधिक प्रवृति का था, जिसका आपराधिक इतिहास रहा है। प्रोपर्टी डीलिंग के अलावा बरियारपुर बस स्टैंड पर भी वह वर्चस्व जमाए था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी कुमारी के आवेदन पर 10 नामजद के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। नामजदों में छोटू मंडल, महेश मंडल, दिलीप कुमार, भाजपा नेता अमरेश पोद्दार, प्रिंस कुमार सहित 10 नामजद शामिल हैं। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

----

होली के बाद से रबिश और छोटू के बीच था विवाद

छोटू मंडल और रबिश पासवान के बीच होली के बाद से ही विवाद चल रहा था। होली के समय भी दोनों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें रबिश को पैर में गोली लगी थी, जबकि छोटू मंडल के ससुर की मौत गोली लगने से हो गई थी। उसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से ही स्थानीय नेता अमरेश पोद्दार के बुलावा पर उनके घर पर दोनों पक्ष सोमवार की रात जुटे थे।

-----

पार्टी के बाद घर से निकलते ही मार दी गोली

प्रत्यक्षदर्शी अमित कुमार ने बताया कि सोमवार की रात स्थानीय नेता अमरेश पोद्दार के यहां शराब पार्टी थी। पुरानी रंजिश को समाप्त करने के उद्देश्य से अमरेश पोद्दार के बुलावा पर ही रबिश पासवान और छोटू मंडल उनके घर पहुंचे थे। इन दोनों के अलावा वह तथा अन्य कई लोग पार्टी में जुटे थे। देर रात तक पार्टी के दौरान बातचीत हुई। पार्टी समाप्त होने के पश्चात जैसे ही रबिश भाजपा नेता के घर से बाहर निकल कर बाइक पर बैठा पीछे से छोटू मंडल ने गोली चला दी। उसे भी मारने के लिए कुछ लोग दौड़े लेकिन वह जान बचाकर भागते हुए गांव पहुंचा और गांव वालों को इसकी जानकारी दी। इसके पश्चात डायल 112 पुलिस को सूचना दी। गांव वालों के साथ जब वह अमरेश पोद्दार के घर पहुंचा तो घर के बाहर रबिश लहुलुहान पड़ा था। जिसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

---

बोले थानाध्यक्ष

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर कुछ साक्ष्य एकत्रित कर ले गई है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर 10 नामजद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

- विपिन कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, मुंगेर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।