रुपये लेनदेन के विवाद में रिटायर वृद्ध रेलकर्मी की गला दबाकर हत्या
बरियारपुर के बरियारपुर बस्ती गांव में एक युवक ने 71 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी रसिकलाल मंडल की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। हत्या का कारण 25 हजार रुपये का लेनदेन का...

बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के बरियारपुर बस्ती गांव में शुक्रवार को एक युवक ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी रसिकलाल मंडल(71 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। घटना का कारण रुपये का लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक युवक रसिकलाल मंडल के घर आया। दोनों में किसी बात को लेकर हाथापाई हुई। इसी दौरान युवक ने रसिकलाल मंडल का गला पकड़कर दबाने लगा। जिससे रसिकलाल मंडल गिर पड़ा। इसके बाद उक्त युवक भाग निकला। परिजन रसिकलाल मंडल को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। मृतक रसिकलाल मंडल के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि दिन में करीब तीन बजे बरियारपुर बस्ती स्थित उनके घर के बंगला पर गांव के ही विजय कुमार सहनी बिना कारण का उनके पिता से हाथापाई करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मृतक की पत्नी प्रमिला देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक को चार पुत्री तथा एक पुत्र है। 25 हजार रुपये कर्ज को लेकर चल रहा था विवाद: चर्चा है कि रसिकलाल मंडल से कुछ महीने पूर्व विजय सहनी से 25 हजार रुपया कर्ज लिया था। रुपये वापस करने को लेकर विवाद चल रहा था। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रसिकलाल मंडल ही विजय कुमार सहनी को घर के पास मारपीट कर रहा है। इसी क्रम में सड़क किनारे बने दीवार से नीचे दोनों गिर गया। घटना का यह वीडियो स्थानीय पुलिस को कुछ लोगों ने दिया है। बोले थानाध्यक्ष: थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। साथ ही एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।