Severe Drinking Water Crisis in Sangrampur Villages Residents Struggle पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSevere Drinking Water Crisis in Sangrampur Villages Residents Struggle

पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान

संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर धपरी, झरना, समदा आदि पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। इस

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 24 April 2025 04:18 AM
share Share
Follow Us on
पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान

संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर धपरी, झरना, समदा आदि पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। इस क्षेत्र के कुंआ, तालाब सूख गये हैं। चापाकल से भी पानी नहीं निकल रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रखंड स्तर से लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की लेकिन पेयजल की किल्लत की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। कटियारी पंचायत के आधा दर्जन गांव पहाड़ से सटा होने के कारण हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। पानी के लिये लोगों को दर दर भटकना पड़ रहा है। लोग तीन किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं। मीना देवी, लुखिया देवी, कुसमी देवी, शोभा देवी, सरिता देवी, रघुवीर यादव,भीम साह, छोटेलाल साह, तेतरी देवी आदि ने कहा कि पीने के लिए पानी के िलए रोज मशक्कत करनर पड़ रही है। ग्रामीण प्रकाश यादव ने कहा कि गर्मी बढ़ते ही पेयजल की किल्लत शुरू हो जाती है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। मुखिया सुशीला देवी ने कहा कि पूरे पंचायत में पेयजल की समस्या है। इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।