Voter List Published for Ward 12 in Haveli Khadgpur Ahead of By-Elections वार्ड संख्या 12 की मतदाता सूची जारी, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsVoter List Published for Ward 12 in Haveli Khadgpur Ahead of By-Elections

वार्ड संख्या 12 की मतदाता सूची जारी

हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 की मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। इस वार्ड में उपचुनाव की तैयारी की जा रही है, जिसमें कुल 1369 मतदाता हैं। यदि कोई व्यक्ति दावा या आपत्ति करना चाहता है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 13 April 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
वार्ड संख्या 12 की मतदाता सूची जारी

हवेली खड़गपुर। राज्य नर्विाचन आयोग के नर्दिेश पर हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस वार्ड में पार्षद को पदच्युत किए जाने के बाद उपचुनाव की तैयारी की जा रही है। सूची में कुल 1369 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 727 पुरुष और 642 महिला वोटर हैं। सूची में त्रुटियों को सुधार कर इसे अंतिम रूप दिया गया है। बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। यदि किसी को दावा या आपत्ति करनी हो तो वह बीएलओ या प्रखंड कार्यालय में आवेदन कर सकते है। इसके लिए 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक का समय तय किया गया है। चुनाव की तिथि की अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।