नियमित कर्मचारियों को समय पर मिले सेवांत लाभ: सचिव
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि नियमित कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर सेवांत लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन से सामूहिक बीमा और चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 25 April 2025 08:25 PM

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने शुक्रवार को कहा कि नियमित कर्मचारियों को रिटायर होने के समय सेवांत लाभ नहीं मिल रहा है। विवि प्रशासन से कई बार इसकी मांग की गई। नियमित कर्मचारियों के लिए सामूहिक कोई बीमा नहीं है। चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के लिए वर्दी और छाता की कई बार मांग रखी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने हर महीने की एक तारीख को वेतन देने की विवि प्रशासन से मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।