Dr B R Ambedkar Jayanti Celebration Talent Recognition Ceremony in Raipur निश्चित लक्ष्य के साथ मेहनत करें, सफलता मिलेगी : मंत्री, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDr B R Ambedkar Jayanti Celebration Talent Recognition Ceremony in Raipur

निश्चित लक्ष्य के साथ मेहनत करें, सफलता मिलेगी : मंत्री

रायपुर में हरलोचनपुर युवा विकास मंच द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण निषाद ने बच्चों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 13 April 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
निश्चित लक्ष्य के साथ मेहनत करें, सफलता मिलेगी : मंत्री

सकरा। रायपुर में रविवार को हरलोचनपुर युवा विकास मंच की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिक प्रियदर्शी और संचालन प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण निषाद ने कहा कि बच्चे निश्चित लक्ष्य के साथ मेहनत करे तो मुकाम अवश्य मिलेगा। इस दौरान समस्तीपुर जिले के टॉपर चंचल रानी समेत इलाके के विभिन्न स्कूलों में अच्छे अंक से पास मैट्रिक व इंटर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश चंचल, भाजपा नेता अर्जुन राम, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान, मंडल अध्यक्ष मुरौल अशोक भगत, पैक्स अध्यक्ष दयानंद प्रसाद, पंसस अवधेश कुमार सिंह, मो. इमरान, प्रभात कुमार, दीपक शरण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।