हर्षोल्लास के साथ मनाया बैसाखी पर्व
Sambhal News - संभल के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दिन गुरु गोविन्द सिंह महाराज ने खालसा पंथ की नींव रखी थी। कार्यक्रम में सुखमनी साहिब का पाठ, कीर्तन और कथा का आयोजन हुआ।...

संभल। शहर के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में रविवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। आज ही के दिन सिक्ख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह महाराज ने आनंदपुर साहिब की धरती पर पांच प्यारे सजाकर खालसा पंथ की नीव रखी थी। ऐसा पंथ जिसकी हजारों लाखों में अलग पहचान एवं सेवा, सिमरन, भक्ति, परोपकार की भावना है। रविवार की सुबग सुखमनी साहिब के पाठ उपरांत महान कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें अर्शप्रीति सिंह व साथिओं ने गुरुवाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। निशान साहिब के चोले की सेवा गुरुविन्दर सिंह परिवार द्वारा की गई। अमृतसर दरबार साहिब से सुखदेव सिंह प्रकाश, कथा वाचक गुरुद्वारा साहिब हाजरी लगाई। संगतों को बैसाखी पर्व का महत्व कथा विचारों से संगतों को निहाल किया गया। बैसाखी पर किसान अपने खून पसीने की कमाई तैयार फसल कर लागकर वाहे गुरु का शुकर करता है और खुशियां मनाता है। दीवान समाप्ति के बाद में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। जो सभी लोगों ने एक साथ बैठकर छका। इस दौरान धर्म सिंह, हरदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, दौलतराम, गंगा बिशन, किशनपाल, कुलवीर सिंह, सुरजीत सिंह, हरज्ञान सिंह, ओमप्रकाश, अभीत सिंह, एसपी गंभीर, जसजीव सिंह, जसमीत सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।