Massive Crackdown on Illegal Liquor 11 Arrested Java Mahua Destroyed in Jehanabad हत्या मामले के आरोपित मां - बेटे समेत 11 गिरफ्तार,, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMassive Crackdown on Illegal Liquor 11 Arrested Java Mahua Destroyed in Jehanabad

हत्या मामले के आरोपित मां - बेटे समेत 11 गिरफ्तार,

भट्टी तोड़ बड़े पैमाने पर जावा महुआ किया नष्ट, शराब जब्त, संगीन व सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों और शराब मामले के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार की देर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 24 April 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
हत्या मामले के आरोपित मां - बेटे समेत 11 गिरफ्तार,

भट्टी तोड़ बड़े पैमाने पर जावा महुआ किया नष्ट, शराब जब्त संगीन कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन व सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों और शराब मामले के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार की देर रात तक विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें मां - बेटे समेत हत्या मामले के चार, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला मामले के आरोपित शामिल हैं। सर्च अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया। शराब बनाने की भट्ठी भी तोड़ी। गुरुवार को एसपी के हवाले से ऊक्त जानकारियां दी गई। खबर के अनुसार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्किल गांव के निवासी नागेंद्र मांझी और उनकी मां उर्मिला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया गया है कि इन दोनों के विरुद्ध पूर्व से हत्याकांड का मामला दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों पकड़े गए। हत्या के मामले में ही घोसी थाने की पुलिस ने विरूपुर गांव के निवासी प्रियंका देवी और प्रमोद पासवान की गिरफ्तारी की। ये दोनों भी भादवि की धारा 302 के आरोपित हैं। परस विगहा थाना की पुलिस ने कजियामा गांव के निवासी कुंदन विन्द को गिरफ्तार किया। ये जानलेवा हमला मामले में आरोपित हैं। कल्पा थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में भवानीचक गांव के निवासी अनिल सिंह की गिरफ्तारी की। नगर थाना क्षेत्र के मलहचक निवासी कनिष्का कुमारी नामक एक महिला को दर्ज कांड के आलोक में गिरफ्तार किया गया। टेहटा थाने की पुलिस ने मदारीचक गांव के निवासी शिव शंकर यादव को पकड़ा। बताया गया है कि ये जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित किए गए थे। हुलासगंज थाना क्षेत्र के डिहरी गांव के निवासी राजेश रजनीश कुमार को दर्ज एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा वारंटी पकड़े गए हैं जिनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की गई छापेमारी में एक भट्टी मिली जिसे ध्वस्त किया गया। धंधेबाजों ने बड़े पैमाने पर शराब बनाने के लिए जगह-जगह जावा महुआ छुपा कर रखा था। तकरीबन 285 किलो जावा महुआ नष्ट कर निर्मित 18 लीटर शराब जप्त की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।