Gas Cylinder Leak Causes Fire in Arjun Sah s Tea Shop Injures Activist चाय नाश्ते की दुकान में गैस रिसाव से लगी आग, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGas Cylinder Leak Causes Fire in Arjun Sah s Tea Shop Injures Activist

चाय नाश्ते की दुकान में गैस रिसाव से लगी आग

बंदरा के लोहरखा चौक पर गुरुवार की शाम गैस सिलेंडर में रिसाव से अर्जुन साह की चाय नाश्ते की दुकान में आग लग गई। सिलेंडर विस्फोट से अफरातफरी मच गई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनोज राज आंशिक रूप से झुलस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 15 May 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
चाय नाश्ते की दुकान में गैस रिसाव से लगी आग

बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के लोहरखा चौक पर गुरुवार की शाम करीब पांच बजे गैस सिलेंडर में रिसाव से अर्जुन साह की चाय नाश्ते की दुकान में आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर विस्फोट कर गया। उसके बाद अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद नेता मनोज राज आंशिक रूप से झुलस गया। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद अग्निशमन की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर पहुंची पुलिस और बीडीओ आमना वसी ने मामले की छानबीन की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।