Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGoraul Municipality Passes Budget of Over 59 Crores for 2025-2026
गोरौल नपं का 59.42 करोड़ से होगा विकास
गोरौल नगर पंचायत की बैठक में मुख्य पार्षद नागेंद्र दास की अध्यक्षता में 2025-2026 के लिए 59 करोड़ 42 लाख 63 हजार 720 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में उपमुख्य पार्षद, कार्यपालक...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 11 April 2025 08:23 PM

गोरौल। नगर पंचायत में शुक्रवार को मुख्य पार्षद नागेंद्र दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 2025-2026 के लिए सर्वसम्मति से 59 करोड़ 42 लाख, 63 हजार 720 रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी के अलावा सभी 14 वार्ड पार्षद बैठक में शामिल हुए। इधर, नल जल अनुरक्षक दल का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर समस्याएं सुनाईं। इस पर मुख्य पार्षद ने समाधान का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।