Mahadevi Verma Jayanti Celebrated at Ramashankar Mahavidyalaya in Muzaffarpur रामेश्वर कॉलेज में महादेवी वर्मा की जयंती मनाई, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMahadevi Verma Jayanti Celebrated at Ramashankar Mahavidyalaya in Muzaffarpur

रामेश्वर कॉलेज में महादेवी वर्मा की जयंती मनाई

मुजफ्फरपुर में रामेश्वर महाविद्यालय में महादेवी वर्मा की जयंती मनाई गई। प्राचार्य प्रो. ब्रह्मचारी व्यास ने उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की। विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र प्रसाद ने महादेवी वर्मा को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 26 March 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
रामेश्वर कॉलेज में महादेवी वर्मा की जयंती मनाई

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता रामेश्वर महाविद्यालय में बुधवार को महादेवी वर्मा की जयंती मनाई गई। हिन्दी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ब्रह्मचारी व्यास नंदन शास्त्री ने कहा कि उन्होंने अपनी रचनाधर्मिता से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। प्राचार्य ने साहित्य सम्मेलन में उनसे मुलाकात का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि 1984 में बीए के छात्र होने के नाते उनसे मिला था। उनकी सादगी और सरलता ने काफी प्रभावित किया। विषय प्रवेश कराते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र प्रसाद ने कहा कि महादेवी वर्मा नारी चेतना की अद्वितीय हस्ताक्षर हैं। रोशनी अपने लिए नहीं दूसरों के लिए होनी चाहिए। इस दर्शन पर आधारित महादेवी वर्मा का रचनाक्रम बुद्ध की करुणा और स्त्री विमर्श की यथार्थ अभिव्यक्ति है। छात्र-छात्राओं ने महादेवी वर्मा के हिंदी साहित्य में योगदान पर चर्चा की। सुहानी, प्रगति, मुस्कान, हेमा, रीमा ने विचार रखें। स्वागत रजनी कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिनय कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूनम सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।