Muzaffarpur Bar Association Elections Ramakrishna Thakur Elected President बार एसोसिएशन चुनाव : 27 पदों का परिणाम घोषित, पांच निर्विरोध, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Bar Association Elections Ramakrishna Thakur Elected President

बार एसोसिएशन चुनाव : 27 पदों का परिणाम घोषित, पांच निर्विरोध

मुजफ्फरपुर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में रामकृष्ण ठाकुर अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 1456 वोट प्राप्त किए। महासचिव सच्चिदानंद सिंह और कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा को भी दोबारा निर्वाचित किया गया। अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 11 May 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
बार एसोसिएशन चुनाव : 27 पदों का परिणाम घोषित, पांच निर्विरोध

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के 32 पदों में से 27 पर हुए चुनाव का परिणाम रविवार अगले सुबह जारी कर किया। पांच पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। इसके बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबु ठाकुर, महासचिव पद पर सच्चिदानंद सिंह और कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा दूसरी बार निर्वाचित हुए। सभी विजेता उम्मीदवारों को मंगलवार को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अध्यक्ष पद पर रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर को 1456 और निकटतम प्रत्याशी अजय नारायण सिन्हा 780 मत मिले। इस तरह रामबाबू ने 676 अधिक मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए जयमंगल प्रसाद को 609 वोट, केशव कुमार को 652, विनोद कुमार को 529 मत मिले। महासचिव पद के लिए सच्चिदानंद सिंह को 995 और निकटतम प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 793 मत मिले। 202 मत अधिक लाकर सच्चिदानंद विजय घोषित हुए। कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा ने 246 वोटों से विजय घोषित हुए। सुधीर ओझा को 748 और उनके निकटतम सुनील कुमार श्रीवास्तव को 502 मत मिले। संयुक्त सचिव विभूतिनाथ झा को 549, दीपक कुमार को 610 और सुशील कुमार सिंह को 714 मत मिले। सहायक सचिव पद पर भारत भूषण 539, दीपक कुमार 541 और श्वेता कुमारी 895 मत लाकर विजय घोषित हुए। निगरानी सदस्य पद पर जयचंद्र प्रसाद सहनी ने 641, प्रवीण कुमार ने 700 और शिशिर कुमार ने 673 मत लाकर विजेता बने। कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रीति कुमारी को 1214, शिल्पी कुमारी को 1073, अरविंद कुमार को 996, आशुतोष चंदन को 735, बेबी कुमारी को 963, दिलीप कुमार को 876, मो. अकील को 861 मत लाकर विजय घोषित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में निर्वाचित हुए आशा सिन्हा को 967, कामरान को 709, रवींद्र कुमार सिंह को 868, रमेश कुमार केजरीवाल को 770 व सुनील कुमार ओझा को 727 मत मिले। वहीं अंकेक्षक पद पर बीरेंद्र कुमार व पंकज कुमार और पुस्तकालय समिति सदस्य में नीरज कुमार, राजकुमार शर्मा व विजय कुमार लाल निर्विरोध चुने गए। बता दें कि अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष के लिए 18, महासचिव के लिए नौ, सहायक सचिव के लिए 15, संयुक्त सचिव के लिए 17, कोषाध्यक्ष के लिए पांच, आडिटर के लिए दो, निगरानी सदस्य के लिए 10, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 व पुस्तकालय समिति सदस्य के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।