Police Arrest Suspect in Child Abduction and Rape Case After 72 Hours अपहरण कर मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsPolice Arrest Suspect in Child Abduction and Rape Case After 72 Hours

अपहरण कर मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Shravasti News - अपराध -72 घंटे में आरोपी तक पहुंच गई एसओजी व पुलिस टीम -मुठभेड़ के दौरान

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीMon, 12 May 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
अपहरण कर मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

अपराध -72 घंटे में आरोपी तक पहुंच गई एसओजी व पुलिस टीम -मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी घायल श्रावस्ती, संवाददाता। तीन दिन पहले घर के सामने से बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी को एसओजी व पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी पहले भी बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में जेल की सजा काट चुका है। इकौना थाना क्षेत्र के अंधरपुरवा पुल के पास सोमवार तड़के एसओजी व पुलिस टीम ने बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी बेहननपुरवा निवासी छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मकबूल खां को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

आरोपी ने शुक्रवार रात इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका का अपहरण कर लिया था। जिसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। वहीं अपहरण की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बालिका की खोज करते हुए परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस सक्रिय हुई और बालिका की खोज शुरू की। कुछ घंटे बाद गंभीर हालत में बालिका को घर से करीब पांच किलो मीटर दूर सड़क किनारे से बरामद किया गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। सीसीटीवी कैमरे व अन्य स्रोतों से पुलिस की जांच में इकौना के बेहननपुरवा निवासी छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मकबूल खां का नाम सामने आया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई। सोमवार तड़के ही आरोपी छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन नेपाल भागने की फिराक में था और ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को अन्धरपुरवा पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तारी टीम में एसओजी टीम से प्रभारी नितिन यादव, मुख्य आरक्षी रणविजय सिंह, तौफीक खान, अवनीश सिंह, ऋषभ गौड़, अभिषेक सिंह, प्रवीण यादव, सविलांस सेल से अभिषेक सिंह व अमित के साथ ही इकौना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दूबे, उपनिरीक्षक अफजल सलीन खान, प्रेमचंद, विवेक पाण्डेय आदि शामिल रहे। पहले भी दुष्कर्म व हत्या में हो चुकी है फांसी की सजा- छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन इससे पहले भी दुष्कर्म, हत्या व छेड़छाड़ मामले का आरोपी रहा है। वर्ष 2012 में होली के दिन आरोपी ने गांव की ही छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी को न्यायालय से फांसी की सजा हुई थी। जिस पर उच्च न्यायालय ने भी मोहर लगाया था। बाद में उसने सर्वोच्च न्यायालय में अपील की। उस दौरान विवेचना पर सवाल उठाते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में इसे दोषमुक्त कर दिया। इतना ही नहीं इससे पहले वर्ष 2011 में भी छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन गांव की ही 10 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मामले में न्यायालय ने उसे 10 वर्ष की सजा सुनाई। सजा काटकर डेढ़ साल पहले आरोपी जेल से वापस लौट था। जेल से आने के बाद भी उसमें बलदाव नहीं आया। आरोपी ने पीड़िता की मां को धमकाया, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं शुक्रवार को सात वर्षीय बालिका का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे जेल भेजा जाएगा। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व स्काई कलर का ई-रिक्शा बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। कोट- तीन दिन पहले बालिका का अपहरण व दुष्कर्म मामले के आरोपी को एसओजी व पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्ष 2011 व 2012 में भी आरोपी इस तरह की घटना कर चुका है। एक बालिका के दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषण की गई है। घनश्याम चौरसिया, पुलिस अधीक्षक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।