Police Arrest Notorious Murder Accused Naveen Kumar Beneli with 50 000 Reward जमुई : 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Arrest Notorious Murder Accused Naveen Kumar Beneli with 50 000 Reward

जमुई : 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जमुई पुलिस ने पिछले 6 वर्षों से फरार कुख्यात हत्याकांड का अभियुक्त नवीन कुमार बनेली को उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया। इस पर 50,000 का इनाम घोषित था। एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि यह आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 12 May 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
जमुई : 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पिछले 6 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला हत्याकांड का नामजद अभियुक्त नवीन कुमार बनेली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त कुख्यात पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उत्तर प्रदेश के देवरिया से जमुई पुलिस की टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि लक्ष्मीपुर थाना के पांच कांडों का नामजद अभियुक्त नवीन कुमार बनेली संगीन कांडों का आरोपी है। गिरफ्तारी के लिए सरकार ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में उक्त आरोपी को उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मीपुर का रहने वाला है। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कई वर्षों से प्रयास कर रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।