Unveiling of Ramvriksh Benipuri s Statue by Bihar Deputy CM बेनीपुर में कलम के जादूगर की प्रतिमा का अनावरण, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsUnveiling of Ramvriksh Benipuri s Statue by Bihar Deputy CM

बेनीपुर में कलम के जादूगर की प्रतिमा का अनावरण

औराई के बेनीपुर गांव में स्व. रामवृक्ष बेनीपुरी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में उनके साहित्यिक योगदान की प्रशंसा की गई और उनके नाम पर एक लाइब्रेरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 6 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
बेनीपुर में कलम के जादूगर की प्रतिमा का अनावरण

औराई, एसं। प्रखंड की जनार पंचायत के बेनीपुर गांव में मंगलवार को कलम के जादूगर स्व. रामवृक्ष बेनीपुरी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ। सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काट व पुष्प अर्पित कर इसका अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम सुब्रत कुमार सेन, संचालन गोपाल फलक व धन्यवाद रामवृक्ष बेनीपुरी न्यास के सचिव महंत राजीव रंजन दास ने किया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं विचारों पर प्रकाश डाला। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के दौरान 10 वर्षीय जेल के जीवन में उनकी लेखनी को और निखारा। इन अनुभवों को उन्होंने गेहूं और गुलाब के रूप में साहित्य पर उकेरा।

विधानसभा सदस्य के रूप में अलग-अलग विषयों पर उनके भाषण अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने घोषणा की कि उनके नाम से एक वृहद लाइब्रेरी का निर्माण होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को अपने विरासत को जानने का मौका मिले। कार्यक्रम में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि हम भाग्यशाली है कि हमें उनके कृतित्व को संभालने का मौका मिला। औराई विधायक रामसूरत कुमार ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हमने उनके नाम से भाजपा मंडल बनाया है। आगे भी स्मारक स्थल को विकसित करने का प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम को रुन्नीसैदपुर के विधायक पंकज मिश्रा, विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी, डॉ. ममता रानी, डीएम सुब्रत कुमार सेन, डीडीसी समेत कई लोगों ने संबोधित किया। विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी ने जनार में एनएच किनारे अपने कोष से मुख्य द्वार का निर्माण कराने की घोषणा की। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सुर्यदेव नारायण, अंचल अधिकारी गौतम कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार सिन्हा, राजेन्द्र सिंह बेनीपुरी समेत राजस्व कर्मचारी, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।