Bihar Government s Women s Empowerment Program Engages Thousands in Nawada जीवन में आए बदलावों को महिलाओं ने सभी के साथ किया साझा, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsBihar Government s Women s Empowerment Program Engages Thousands in Nawada

जीवन में आए बदलावों को महिलाओं ने सभी के साथ किया साझा

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला सशक्तीकरण की दिशा में बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम के 10वें दिन भी नवादा जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 28 April 2025 11:47 AM
share Share
Follow Us on
जीवन में आए बदलावों को महिलाओं ने सभी के साथ किया साझा

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला सशक्तीकरण की दिशा में बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम के 10वें दिन भी नवादा जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस क्रम में एल.ई.डी. युक्त संवाद रथ के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी महिलाओं ने प्राप्त की। कार्यक्रम में संवाद रथ के माध्यम से प्रदर्शित वीडियो फिल्मों के जरिये महिलाओं को महिला आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना सहित कुल 31 सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं से संबंधित लीफलेट वितरित किए गए, जिन्हें पढ़कर महिलाएं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ले रही हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया विशेष संदेश पत्र भी महिलाओं के बीच पढ़ा गया, जिसे महिलाओं ने विशेष रुचि के साथ पढ़ा और सराहा। कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने मंच साझा कर अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी सभी के साथ साझा किया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब अपने सपनों और आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त कर रही हैं। अब तक नवादा जिले में 45 हजार से अधिक महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज करा चुकी हैं और महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता से परिचित हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि महिलाओं को जागरूक करने, उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान तलाशने के उद्देश्य से विगत 18 अप्रैल से ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा पूरे राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। -------------------- इनसेट बाघी बरडीहा पंचायत की अनुसूचित टोला में लगा विशेष विकास शिविर वारिसलीगंज। वारिसलीगंज प्रखण्ड के बाघी बरडीहा पंचायत की अनुसूचित टोला चंद्रशेखर नगर में शुक्रवार को अनुसूचित जाति/जनजाति विशेष विकास शिविर आयोजित कर 22 विभिन्न विन्दुओ पर लोगो से उनकी समस्या सुनकर आन सपाट निबटारा किया गया। इस दौरान प्रखण्ड के अन्य आठ पंचायतों जिसमें मंजौर, दोसुत, हाज़ीपुर, मोसमा, बाघी बरडीहा, मकनपुर, ठेरा तथा मोहिउद्दीनपुर के विभिन्न अनुसूचित टोले में विशेष शिविर के माध्यम से अनुसूचित परिवारों की समस्याओं का आवेदन लिया गया। बाघी बरडीहा पंचायत के प्रभारी सह बीएओ कपिल प्रसाद ने बताया कि शिविर के माध्यम से गरीब बेसहारा लोगों की समस्याओं से अधिकारी अबगत होकर उसके निबटारे पर पहल किया। इस क्रम में जाव कार्ड, राशन कार्ड तथा रसोई गैस के अलावे पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, ई श्रम कार्ड, लेबर कार्ड, ग्राम स्वच्छता मिशन, जन्म मृत्यु सर्टिफिकेट, भूमि विवाद से आदि से जुड़ी ज्यादा समस्या का आवेदन आया। फलतः उसके शीघ्र निष्पादन की दिशा में पहल शुरू की गई। बाघी बरडीहा के चंद्रशेखर नगर अनुसूचित टोला में राजस्व अधिकारी राज किशोर कुमार, विकास मित्र पूजा कुमारी, पीएम आवास योजना सहायक गोल्डन कुमार, सीएसी वीएलई नवनीत कुमार, कृषि सलहाकार संजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।