Elderly Woman Dies in Hit-and-Run Incident in Nardiganj अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsElderly Woman Dies in Hit-and-Run Incident in Nardiganj

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

नारदीगंज, संवाद सूत्रनारदीगंज-खरांट पथ पर मसौढ़ा पैक्स गोदाम के पास गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाSat, 3 May 2025 01:42 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

नारदीगंज, संवाद सूत्र नारदीगंज-खरांट पथ पर मसौढ़ा पैक्स गोदाम के पास गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मसौढ़ा निवासी कादिर अंसारी के 65 वर्षीय पत्नी कमीदा खातून के रुप में की गई है। वह सुबह में घर से टहलने के लिए निकली थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोगों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। इधर, घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।

बताया जाता है कि मसौढ़ा निवासी कमीदा खातून गुरुवार की अहलेसुबह में नारदीगंज खरांट सड़क मार्ग पर सुबह में टहलने के लिए निकली थी। जैसे ही वह मसौढ़ा पैक्स गोदाम के आसपास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही सड़क किनारे टहल रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन तबतक चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना पर परिजन व पुलिस भी पहुंची। बताया गया कि वह प्रतिदिन अपने घर से टहलने के लिए निकलती थी। थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।