Indian Communist Party Holds 16th District Conference in Warisleeganj डबल इंजन की सरकार में संकटों से है घिरा बिहार, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsIndian Communist Party Holds 16th District Conference in Warisleeganj

डबल इंजन की सरकार में संकटों से है घिरा बिहार

वारिसलीगंज, निज संवाददातावारिसलीगंज तुमड़िया बाबा भवन में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 16वां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाSun, 4 May 2025 12:42 PM
share Share
Follow Us on
डबल इंजन की सरकार में संकटों से है घिरा बिहार

वारिसलीगंज, निज संवाददाता वारिसलीगंज तुमड़िया बाबा भवन में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 16वां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं ने वर्तमान सरकार को गरीब विरोधी, महंगाई और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कहते हुए उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता व पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडे, राज्य सचिव मंडल सदस्य जानकी पासवान, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सीताराम शर्मा, प्रखंड के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता अखिलेश्वर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक पार्टी लगातार संघर्षों के दौर से गुजर रही है।

तब से अब तक पार्टी भूमि सुधार सार्वजनिक क्षेत्र का निर्माण, किसानों, मजदूर, छात्र, नौजवानों व्यवसाईयों, गरीबों की विकराल समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष करते आ रही है। कहा कि आज देश में और बिहार में एनडीए की सरकार है। बावजूद बिहार अनेक तरह के संकट से घिरता जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से भूमि सुधार का कार्य अधूरा है। लाखों बेघर को घर नहीं मिला, किसानो को फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान बाढ़ और सुखाड़ से बदहाल हैं, जिसका कोई स्थाई समाधान करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। जबकि महंगाई और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। नवादा के विकास के लिए किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जा रहा है। उल्टे फैक्ट्री लगाने की जगह फैक्ट्रियां बंद की जा रही है। जिसका ज्यादा ताजा उदाहरण वारिसलीगंज चीनी मिल है। सम्मेलन बाद राज्य जिला व प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न सड़कों पर पार्टी का झंडा लेकर वर्तमान सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए आम लोगों से सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड सचिव ललन कुमार, श्याम सुंदर दुबे, अनुज सिंह, बसंत सिंह, देवनाथ प्रसाद, राजेंद्र वर्मा, अभीउद्दीन, सुनील यादव, ब्रह्मदेव यादव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।