Civil Surgeon Honors Two Women Doctors for Excellence in Surgery in Bihar दो महिला डॉक्टरों का किया गया सम्मान, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsCivil Surgeon Honors Two Women Doctors for Excellence in Surgery in Bihar

दो महिला डॉक्टरों का किया गया सम्मान

नवादा के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने डॉ. नीलम कुमारी और डॉ. प्रेमशिला को उनके उत्कृष्ट शल्य चिकित्सा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाSun, 4 May 2025 12:42 PM
share Share
Follow Us on
दो महिला डॉक्टरों का किया गया सम्मान

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल में पदस्थापित दो महिला डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सिविल सर्जन ने बताया कि डॉ. नीलम कुमारी एवं डॉ. प्रेमशिला के द्वारा समर्पण, सेवा भावना एवं निष्ठा के साथ शल्य चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट कार्य किये गये थे। इसको लेकर दोनों महिला डॉक्टरों के नाम बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा प्रशस्ति पत्र भेजा गया था। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने प्रशस्ति पत्र में उनके कार्यों की सराहना की है और उन्हें धन्यवाद देते हुए आगे भी बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

सिविल सर्जन ने शुभकामना देते हुए कहा कि दोनों डॉक्टरों के द्वारा सराहनीय कार्य किये गये हैं। उनके मेहनत और समर्पण को देखते हुए विभाग ने उन्हें सम्मानित किया है। मौके पर डॉ. बीबी सिंह, डॉ सुनील कुमार, डीपीएम अमित कुमार आदि मौजूद थे। इधर, सम्मानित होने के बाद दोनों डॉक्टरों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।