Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsCongress Condemns Rape Incident in Nainital Calls for Strong Action
दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा दी जाए
पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने नैनीताल में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और ठोस कदम...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 4 May 2025 01:55 PM

पिथौरागढ़। नैनीताल में दुष्कर्म की घटना को कांग्रेस ने शर्मनाक बताया है। रविवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने बयान जारी कर कहा कि एक बारह साल की मासूम के साथ घटी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज महिलाएं हो या छोटी बच्चियां कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि औरों को सबक मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।