Tragic E-Rickshaw Accident Claims Two Lives in Naradiganj Bihar नाले में ई-रिक्शा गिरने से दो महिलाओं की मौत, सड़क जाम, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsTragic E-Rickshaw Accident Claims Two Lives in Naradiganj Bihar

नाले में ई-रिक्शा गिरने से दो महिलाओं की मौत, सड़क जाम

नारदीगंज, संवाद सूत्रथाना क्षेत्र के नारदीगंज-नवादा सड़क मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के समी गोखाना नाला पर रेलिंग विहीन पुलिया पर अनियंत्रित एक ई-रिक्शा पलट कर नाले में जा गिरी।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाSun, 4 May 2025 12:41 PM
share Share
Follow Us on
नाले में ई-रिक्शा गिरने से दो महिलाओं की मौत, सड़क जाम

नारदीगंज, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के नारदीगंज-नवादा सड़क मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के समी गोखाना नाला पर रेलिंग विहीन पुलिया पर अनियंत्रित एक ई-रिक्शा पलट कर नाले में जा गिरी। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो बालक जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान नारदीगंज थाना की कहुआरा पंचायत के गढ़ही निवासी उमेश यादव की 50 वर्षीय पत्नी कारी देवी व कादिरगंज थाना क्षेत्र के अमरखी निवासी सुनील चौहान की 35 वर्षीय पत्नी धन्यवन्ती देवी के रुप में की गई है। वहीं जख्मियों में मृतका धन्यवन्ती देवी का सात वर्षीय पुत्र सिंद्धान्त कुमार व पांच वर्षीय आर्यन कुमार शामिल है।

घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना शनिवार की दोपहर में हुई। बताया जाता है कि सभी लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर नवादा से नारदीगंज की ओर आ रहे थे। रिक्शा पर छह लोग सवार थे। इसी बीच लक्ष्मीपुर गांव के समीप बने गोखाना नाले पर बने पुलिया पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा नाले में गिर गई। दुर्घटना होते ही आसपास के काफी संख्या में लोग दौड़ पड़े और तत्काल सभी को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। गढ़ही निवासी उमेश यादव की पत्नी कारी देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं अन्य घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने धन्यवन्ती देवी को भी जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोनों जख्मी बच्चे को इलाज किया गया। धन्यवन्ती देवी ससुराल से अपने मायके ननौरा पंचायत के तरौनी अपने बच्चे के साथ जा रही थी। घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंच कर घटनास्थल पर सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। तकरीबन एक घंटे तक सड़क जाम रहा। इसकी सूचना पर एसआई आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में लग गए। थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों को सरकारी प्रावधानों के मुताबिक मृतकों के आश्रित को मुआवजे की राशि देने का आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया है। उसके बाद दोनों शवों को कानूनी प्रक्रिया के बाद जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा। दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। इधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।